EPFO: ईपीएफओ ने ईपीएफ का ब्याज आपके अकाउंट में किया ट्रांसफर, सिर्फ एक SMS और मिस्ड कॉल से जानें बैलेंस

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों को एक खुशखबरी दी है। जहां आमतौर पर हर साल पीएफ (EPF) का ब्याज अगस्त या सितंबर में खातों में जोड़ा जाता है। वहीं इस साल जुलाई की शुरुआत में ही करोड़ों खातों में ब्याज जोड़ दिया गया है

अपडेटेड Jul 10, 2025 पर 8:15 AM
Story continues below Advertisement
EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों को एक खुशखबरी दी है।

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों को एक खुशखबरी दी है। जहां आमतौर पर हर साल पीएफ (EPF) का ब्याज अगस्त या सितंबर में खातों में जोड़ा जाता है। वहीं इस साल जुलाई की शुरुआत में ही करोड़ों खातों में ब्याज जोड़ दिया गया है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने जानकारी दी कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए कुल 33.56 करोड़ EPF खातों में से 32.39 करोड़ खातों में ब्याज जोड़ने का काम पूरा हो गया है। यह 96.51% खातों और 99.9% संस्थानों को कवर करता है। यहां जानें आप कैसे एक SMS या मिस्ड कॉल के जरिये कैसे अपना ईपीएफ बैलेंस जान सकते हैं।

ये है EPF पर ब्याज दर

जनवरी 2025 में EPFO ने घोषणा की थी कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए EPF पर 8.15% की ब्याज दर लागू होगी।


ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस

अगर आप भी EPF खाताधारक हैं, तो आप इन तरीकों से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।

EPFO पासबुक पोर्टल से ऑनलाइन चेक करें।

वेबसाइट पर जाएं: https://www.epfindia.gov.in

Member Passbook विकल्प पर क्लिक करें।

UAN नंबर और पासवर्ड डालें।

संबंधित अकाउंट सेलेक्ट करें।

View Passbook पर क्लिक कर ब्याज और बैलेंस देखें।

UMANG ऐप से मोबाइल पर देखें

UMANG ऐप डाउनलोड करें।

ऐप खोलकर EPFO सेक्शन में जाएं।

UAN और OTP से लॉग इन करें।

View Passbook पर क्लिक करके अपना बैलेंस देखें

ऑफलाइन तरीके से भी जानें बैलेंस

SMS के जरिए

अगर आपका मोबाइल नंबर UAN से लिंक है, तो 7738299899 पर SMS भेजें:

EPFOHO UAN HIN (यहां HIN मतलब भाषा कोड है, जैसे हिंदी के लिए HIN)

जवाब में आपको अपना बैलेंस और लेन-देन की जानकारी मिल जाएगी।

मिस्ड कॉल से

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें।

कुछ सेकंड में आपको SMS के जरिए बैलेंस और ब्याज की जानकारी मिल जाएगी।

EPFO का यह कदम क्यों है खास?

ब्याज पहले ट्रांसफर होने से लोग अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग पहले से कर पाएंगे

कर्मचारियों को अपने पीएफ फंड पर भरोसा और सुविधा का अहसास होता है

डिजिटल सिस्टम और बेहतर तालमेल की वजह से यह प्रक्रिया तेजी से हुई

अगर अब तक आपके खाते में ब्याज नहीं आया है, तो आप अपने ऑफिस के HR से संपर्क करें या EPFO हेल्पलाइन 1800118005 पर कॉल कर सकते हैं। EPFO की यह पहल डिजिटल इंडिया और कर्मचारियों के हित की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों के लिए किया बड़ा ऐलान, घटाया लोन पर इंटरेस्ट, न्यूनतम बैलेंस चार्ज हुआ खत्म

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।