EPFO E-Nomination: PF अकाउंट होल्डर्स को राहत, 31 दिसंबर के बाद भी अपडेट कर पाएंगे नॉमिनी

EPFO ने ऑनलाइन ई-नॉमिनेशन के जरिए नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है

अपडेटेड Dec 30, 2021 पर 2:29 PM
EPFO ने बढ़ाई ई-नॉमिनेशन की आखिरी तारीख, अब ये है नई डेडलाइन

EPFO E-Nomination- पीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ऑनलाइन ई-नॉमिनेशन के जरिए नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। अभी तक अंतिम तारीख 31 दिंसबर 2021 थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, अब इसकी कोई डेडलाइन तय नहीं की गई है। ईपीएफओ ने एक ट्विट के जरिये बताया है कि 31 दिसंबर तक ई-नॉमिनेशन फाइल कर दें लेकिन इसकी कोई समयसीमा नहीं है।

 

 


PF अकाउंट होल्डर्स को EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अकाउंट को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा।

UAN और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने अकाउंट में लॉग-इन करना होगा। इसके बाद Manage सेक्शन में KYC ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर जो पेज खुलता है जहां आप अपने EPF अकाउंट के साथ जोड़ने के लिए कई डॉक्यूमेंट्स देख सकते हैं।

आधार ऑप्शन को सेलेक्ट करें और अपना आधार नंबर और आधार कार्ड पर दर्ज अपने नाम को टाइप कर Service पर क्लिक करें। इसके बाद दी गई जानकारी सेव हो जाएगी। फिर आपका आधार UIDAI के डेटा से वेरीफाई किया जाएगा। आपके KYC डॉक्यूमेंट्स सही होने पर आपका आधार आपके EPF अकाउंट से लिंक हो जाएगा और आपको अपने आधार जानकारी के सामने Verify लिखा मिलेगा।

Apple ने फॉक्सकॉन के तमिलनाडु प्लांट को निगरानी में डाला, काम बंद होने पर भी मिलती रहेगी सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।