कोरोना वायरस के समय में सरकार ने लोगों की अचानक पैसे की जरूरत को देखते हुए नई सर्विस शुरू की है। अब आप अपने Employees Provident Fund (EPF) से एक लाख रुपये एडवांस PF बैलेंस से निकाल सकते हैं। आप किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी के समय में यह पैसा निकाल सकते हैं। आपको इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए खर्च दिखाना होगा।