Get App

EPFO ने ज्यादा पेंशन के अप्लिकेशन के लिए लिंक एक्टिवेट किया है, लेकिन शर्तें ऐसी जिन्हें पूरी करना एंप्लॉयी के लिए नामुमकिन

EPFO ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ध्यान में रख अपनी वेबसाइट पर ज्यादा पेशन के लिए अप्लाई करने के वास्ते एक लिंक एक्टिवेट किया है। जो एंप्लाई ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे इस लिंक पर 3 मई तक अप्लाई कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 08, 2023 पर 4:59 PM
EPFO ने ज्यादा पेंशन के अप्लिकेशन के लिए लिंक एक्टिवेट किया है, लेकिन शर्तें ऐसी जिन्हें पूरी करना एंप्लॉयी के लिए नामुमकिन
अगर एंप्लॉयी से फॉर्म भरने में किसी तरह की चूक होती है तो EPFO अप्लिकेशन को खारिज कर सकता है।

EPFO ने पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन एंप्लॉयीज को ज्यादा पेंशन का फायदा उठाने का एक मौका दिया है, जो इससे पहले इस मौके का फायदा उठाने से चूक गए थे। शर्त यह है कि ऐसे एंप्लॉयीज को 1 सितंबर, 2014 या इसके बाद EPFO के सदस्य हैं वे ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, इस बारे में फैसला सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 4 नवंबर को दिया था। उसने EPFO को इसे लागू करने के लिए 3 महीने का समय दिया था। इसके हिसाब से ज्यादा पेशन के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 3 मार्च थी। बाद में इसे बढ़ाकर 3 मई कर दिया गया।

EPFO ने वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट किया है

कुछ हफ्ते पहले EPFO अपनी वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिवेट किया है। उसने कहा है कि जो एंप्लॉयी ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें ज्वाइंट अप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा। लेकिन, अप्लिकेशन फॉर्म में जिस तरह की शर्तें दी गई हैं, उससे लगता है कि इसे भरना किसी एप्लॉयी के लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। अगर एंप्लॉयी से फॉर्म भरने में किसी तरह की चूक होती है तो EPFO अप्लिकेशन को खारिज कर सकता है।

पिछले कंट्रिब्यूशन के बारे में सवाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें