Get App

EPFO में ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने पर आपको कितना एक्स्ट्रा अमाउंट देना होगा? जानिए EPFO का जवाब क्या है

EPFO ने 1.16 फीसदी एडिशनल कंट्रिब्यूशन के बारे में सफाई दी है। यह कंट्रिब्यूशन ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने वाले ऐसे मेंबर्स पर लागू होता है, जिनकी बेसिक सैलरी (Basic Salary) 15,000 रुपये से ज्यादा है। इसे एप्लॉयर के कंट्रिब्यूशन में जोड़ दिया जाएगा, जिससे वह बढ़कर 9.49 फीसदी हो जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2023 पर 6:12 PM
EPFO में ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने पर आपको कितना एक्स्ट्रा अमाउंट देना होगा? जानिए EPFO का जवाब क्या है
ईपीएफओ के स्पष्टीकरण के बाद यह साफ हो गया है कि एंप्लॉयीज को बेसिक सैलरी 15,000 रुपये से ज्यादा होने पर अब ज्यादा पेंशन के लिए अतिरिक्त 1.6 फीसदी कंट्रिब्यूशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

EPFO की ज्यादा पेंशन स्कीम में अप्लाई करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। ईपीएफओ ने ज्यादा पेंशन स्कीम में कंट्रिब्यूशन से जुड़े सब्सक्राइबर्स की उलझन दूर करने के लिए कई बातें स्पष्ट करने की कोशिश की है। उसने 1.16 फीसदी एडिशनल कंट्रिब्यूशन के बारे में सफाई दी है। यह कंट्रिब्यूशन ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने वाले ऐसे मेंबर्स पर लागू होता है, जिनकी बेसिक सैलरी (Basic Salary) 15,000 रुपये से ज्यादा है। इसे एप्लॉयर के कंट्रिब्यूशन में जोड़ दिया जाएगा, जिससे वह बढ़कर 9.49 फीसदी हो जाएगा। इससे एप्लॉयीज को अपने अतिरिक्त कंट्रिब्यूशन का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी। वे अपने रिटर्न का भी अंदाजा लगा सकेंगे।

1.6 फीसदी कंट्रिब्यूशन के नियम

ईपीएफओ के स्पष्टीकरण के बाद यह साफ हो गया है कि एंप्लॉयीज को बेसिक सैलरी 15,000 रुपये से ज्यादा होने पर अब ज्यादा पेंशन के लिए अतिरिक्त 1.6 फीसदी कंट्रिब्यूशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह एंप्लॉयर के कुल 12 फीसदी कंट्रिब्यूशन में से आएगा। इसकी वजह यह है कि ईपीएस में एंप्लॉयर के कंट्रिब्यूशन को 8.33 फीसदी रखा गया है। लेकिन, बेसिक सैलरी 15,000 रुपये से ज्यााद होने पर एंप्लयॉयर के ईपीएस कंट्रिब्यूशन को 8.33 से बढ़ाकर 9.49 फीसदी कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें