EPFO Interest Rate: रिटायरमेंट बॉडी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Origination - EPFO) ने देश के करोड़ों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (Central Board of Trustees - CBT) की बैठक में फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (Employees Provident Fund- EPF) जमा पर 8.25 फीसदी ब्याज दर देने की सिफारिश की है। यह पिछले 3 साल में उच्चतम ब्याज दर है। पिछले साल PF पर 8.15% और 2021-22 में 8.1% ब्याज दिया गया था। अप्रैल-मई में देश में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले PF पर ब्याज दर में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।
