Get App

PF से पैसा निकालना पहले से ज्यादा होगा आसान, यहां जानें EPFO ने क्या किये नए बदलाव

PF Transfer Process Online: नौकरी बदलते समय पीएफ (Provident Fund) खाते का ट्रांसफर अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF ट्रांसफर प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2025 पर 4:35 PM
PF से पैसा निकालना पहले से ज्यादा होगा आसान, यहां जानें EPFO ने क्या किये नए बदलाव
PF Transfer Process Online: नौकरी बदलते समय पीएफ (Provident Fund) खाते का ट्रांसफर अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

PF Transfer Process Online: नौकरी बदलते समय पीएफ (Provident Fund) खाते का ट्रांसफर अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF ट्रांसफर प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं। जिससे सदस्यों के लिए पीएफ से पैसा निकालना पहले से ज्यादा सुविधाजनक होगा। EPFO के ये नए कदम सर्विस को बेहतर बनाने, शिकायतों को कम करने और दावों के ऑटो-सेटलमेंट को आसान बनाने में मदद करेंगे। नौकरी बदलते समय अब पीएफ ट्रांसफर में देरी और झंझट दोनों से काफी हद तक राहत मिलेगी।

फॉर्म 13 में बदलाव

पहले पीएफ ट्रांसफर के लिए सोर्स ऑफिस यानी जहां से पीएफ ट्रांसफर हो रहा है और डेस्टिनेशन ऑफिस यानी जहां पीएफ ट्रांसफर होना है दोनों की मंजूरी जरूरी होती थी। अब नए बदलाव के तहत ज्यादातर मामलों में डेस्टिनेशन ऑफिस की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। नई सॉफ्टवेयर सर्विस के तहत सोर्स ऑफिस के ट्रांसफर क्लेम अप्रूव होते ही रकम अपने आप नए अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी। इससे ट्रांसफर प्रोसेस तेज होगा और EPFO सदस्यों के लिए काम पहले से आसान होगा।

टैक्स कैलकुलेशन में भी सुधार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें