EPFO Interest: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6 करोड़ से अधिक अकाउंट होल्डर्स को जल्द ही दिवाली से पहले खुशखबरी मिल सकती है। दिवाली से पहले मोदी सरकार EPFO अकाउंट होल्डर्स को बंपर तोहफा दे सकती है। PF खाताधारकों के बैंक खाते में जल्दी ही ब्याज का पैसा ट्रांसफर हो सकता है। EPFO जल्द ही अपने 6 करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में 2020-21 के लिए ब्याज ट्रांसफर करने की घोषणा कर सकता है।
