EPFO: नौकरीपेशा लोग पीएफ पर मिलने वाले ब्याज का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार जल्द उनके पीएफ (Provident Fund - PF) खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने वाली है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीएफ पर ब्याज का पैसा 30 अगस्त को आ सकता है। हालांकि, अभी इस बारे में EPFO की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है कि ब्याज कब ट्रांसफर किया जाएगा। पिछले साल सरकार ने साल के अंत में पीएफ पर ब्याज का पैसा ट्रांसफर किया था।
