Get App

EPFO ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब नौकरी बदलने के साथ PF का पैसा भी कर लें ट्रांसफर, जानें आसान तरीका

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ ट्रांसफर प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब कर्मचारी बिना अपने एम्पलॉयर की मंजूरी के अपने पीएफ खाते को ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं। यह बदलाव खास तौर पर नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है। इसके जरिए कर्मचारी अब EPFO पोर्टल पर अपनी पर्सनल जानकारी अपडेट कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 8:49 AM
EPFO ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब नौकरी बदलने के साथ PF का पैसा भी कर लें ट्रांसफर, जानें आसान तरीका
EPFO: अब सदस्य कुछ विशेष मामलों में अपने पीएफ खाते को ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं, वह भी बिना अपने पुराने या नए एम्पलॉयर की मंजूरी के

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में प्रॉविडेंट फंड ट्रांसफर के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। 15 जनवरी, 2025 के निर्देश के मुताबिक, अब सदस्य कुछ विशेष मामलों में अपने पीएफ खाते को ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं, वह भी बिना अपने पुराने या नए एम्पलॉयर की मंजूरी के। इन सुधारों से ऑनलाइन ट्रांसफर क्लेम करना पहले से अधिक सरल हो जाएगा, जिससे देरी कम होगी और प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी। यह पहल खासकर नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों को राहत देने के लिए की गई है। अब यह प्रक्रिया आधार और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मदद से पूरी की जा सकेगी।

कर्मचारी अब EPFO पोर्टल के माध्यम से अपने पर्सनल जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, पति/पत्नी का नाम, मैरिटल स्टेटस, नेशनलिटी, जेंडर और एम्प्लॉयमेंट के डेट में हुई गलतियों को खुद से सही कर सकते हैं।

पीएफ ट्रांसफर की क्या है एलिजिबिलिटी

इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको इन शर्तों को पूरा करना होगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें