Get App

EPFO Rules 2025: इस साल PF से जुड़े नियमों में हुए हैं 4 बड़े बदलाव, क्या आपको है पता?

EPFO rules 2025: क्या आप जानते हैं कि 2025 में EPFO ने PF से जुड़े ऐसे 4 बड़े नियम बदले हैं जिनसे नौकरी बदलना, पेंशन लेना और प्रोफाइल अपडेट करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है? जानिए क्या बदला और आपको क्या करना चाहिए।

Suneel Kumarअपडेटेड May 25, 2025 पर 2:44 PM
EPFO Rules 2025: इस साल PF से जुड़े नियमों में हुए हैं 4 बड़े बदलाव, क्या आपको है पता?
EPFO ने 16 जनवरी 2025 से ज्वाइंट डिक्लेरेशन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है।

EPFO Rules 2025: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2025 में कई अहम सुधार लागू किए हैं। इनका मकसद PF से जुड़े कामकाज को तेज, पारदर्शी और डिजिटल बनाना है। ये बदलाव न केवल 7 करोड़ से अधिक EPFO मेंबर के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि नियोक्ताओं के लिए भी प्रोसेस को सरल बनाते हैं। आइए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं:

1. सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम लागू

EPFO ने 1 जनवरी 2025 से Centralised Pension Payment System (CPPS) की शुरुआत की है। इस व्यवस्था के तहत अब पेंशनधारक देश के किसी भी बैंक से अपनी पेंशन ले सकते हैं। इससे PPO ट्रांसफर और फिजिकल वेरिफिकेशन की जरूरत खत्म हो गई है। साथ ही, अब पेंशन भुगतान आदेश (PPO) को UAN से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है।

2. नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें