नौकरी करने वालों को तगड़ा झटका, EPFO ने PF पर ब्याज दर 40 सालों में सबसे कम रखा, जानिए FY 2021-22 के लिए कितना मिलेगा इंटरेस्ट

EPFO ने फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए 8.1% ब्याज तय किया है जो पिछले 10 साल में सबसे कम है, इससे एक साल पहले 8.5% ब्याज मिला था

अपडेटेड Mar 12, 2022 पर 1:24 PM
EPFO ने साल 1977-78 के बाद सबसे कम ब्याज दर तय किया

EPFO यानी एंप्लॉयी प्रोविडेंट ऑर्गेनाजेशन ने शनिवार को PF पर मिलने वाला ब्याज तय कर दिया है। हालांकि इस बार नौकरीपेशा लोगों को तगाड़ा झटका लगा है क्योंकि यह ब्याज पिछले 40 साल में सबसे कम है। EPFO ने फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए ब्याज दर 8.1% तय किया है। यह पिछले 10 साल में सबसे कम ब्याज है। सरकार के इस फैसले से EPFO के करीब 6 करोड़ लोगों को झटका लगा है। पिछले फिस्कल ईयर में PF पर 8.5% ब्याज मिल रहा था। CBT के एक मेंबर ने कहा, "सेंट्रल बोर्ड ने 8.1% इंटरेस्ट रेट तय किया है।"

इतना कम ब्याज कभी नहीं मिला

एक तरफ महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ सरकार ने PF पर मिलने वाला ब्याज घटा दिया है। फिस्कल ईयर 1977-78 में EPFO ने 8% ब्याज दर तय किया था। उसके बाद अब जाकर इतना कम ब्याज मिल रहा है। अभी तक 8.25% या इससे ज्यादा ब्याद मिलता रहा है।


RBI Insturctions to Paytm: मैक्वायरी ने बताया RBI के फैसले का पेटीएम पर पड़ेगा कितना असर

इसके पहले कितना मिलता था ब्याज?

रिटायरमेंट फंड बॉडी EPFO ने फिस्कल ईयर 2019-2020 में 8.5% ब्याज दिया था। उसके बाद फिस्कल ईयर 2020-2021 में भी 8.5% ही ब्याज मिला था।

जबकि 2018-19 में EPFO ने 8.65% ब्याज दिया था। फिस्कल ईयर 2017-18 में 8.55% ब्याज मिला। फिसक्ल ईयर 2016-17 में 8.65% ब्याज मिला और फिस्कल ईयर 2015-16 में 8.8% ब्याज मिला था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।