Employee Pension Scheme: प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से जल्द राहत मिल सकती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में योगदान करने वाले लाखों कर्मचारियों की पेंशन (EPS) 300% तक बढ़ सकती है। प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन को 15000 रुपये कर दिया गया है। आपकी 15000 रुपये से अधिक है तो भी सैलेरी पर पीएफ 15000 रुपये पर ही कैलकुलेट होगा।
सुप्रीम कोर्ट इस सैलेरी लिमिट को खत्म कर सकता है। अभी इस मामले पर सुनवाई चल रही है। अगर सुप्रीम कोर्ट वेतन की लिमिट को खत्म करता है पीएफ का कैलकुलेशन उच्चतम ब्रैकेट पर भी किया जा सकता है। यानी बेसिक वेतन 15000 रुपये से अधिक होने पर पीएफ का पैसा उच्चतम स्तर पर काटा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कर्मचारियों को कई गुना ज्यादा पेंशन मिलेगी।
