Get App

EPFO: आपके PF अकाउंट में कितना बैलेंस हैं, ऐसे चेक करें, जानिए सबसे आसान तरीका

PF की रकम पर ब्याज का कैलकुलेशन कैसे होगा यह नियम सरकार ने नोटिफाई कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2021 पर 10:00 AM
EPFO: आपके PF अकाउंट में कितना बैलेंस हैं, ऐसे चेक करें, जानिए सबसे आसान तरीका

EPFO Interest: देश के करीब 6 करोड़ EPFO खाताधारक PF पर मिलने वाले ब्याज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ब्याज अकाउंट में डालने से पहले सरकार PF कॉन्ट्रिब्यूशन के इंटरेस्ट कैलकुलेट करने का नियम नोटिफाई किया है। इससे रूल से आप भी जान सकते हैं कि आपके खाते से सही अमाउंट आया है या नहीं। लेकिन उससे पहले ये जानना जरूरी है कि आपके PF खाते में कितनी रकम है जिसपर आपको ब्याज मिलने वाला है।

PF की रकम पर कितना ब्याज मिलेगा?

नरेंद्र मोदी सरकार ने फिस्कल ईयर 2020-21 के लिए 8.5% ब्याज की मंजूरी दी है। उम्मीद थी कि पहले यह पैसा 31 अगस्त को खाते में आएगा लेकिन अभी भी इंतजार चल रहा है। हालांकि सरकार ने 2 सितंबर को यह नोटिफाई कर दिया है कि PF बैलेंस पर ब्याज का कैलकुलेशन कैसे होगा।

जानें कितना का PF बैलेंस

SMS के जरिए

EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।

मिस्ड कॉल के जरिए

आप चाहें तो एक मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना EPF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना है।

वेबसाइट के जरिए

ऑनलाइन अपना बैलेंस देखने के लिए EPF पासबुक पोर्टल पर विजिट करें। इस पोर्टल पर अपना UAN और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। इसमें Download/View Passbook पर क्लिक करें और फिर आपके सामने पासबुक खुलेगा जिसमें बैलेंस देख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें