ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स अब कई सर्विसेज का ऑनलाइन इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ई-नॉमिनेशन पूरा होना जरूरी है। ईपीएफओ पिछले काफी समय से अपनी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है। सब्सक्राइबर ईपीएफओ के मेंबर पोर्टल के जरिए या उसके ऐप के जरिए ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। ईपीएफओ के ऐप का नाम उमंग है। सब्सक्राइबर्स को यह ध्यान रखना होगा कि विड्रॉल से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें तय हैं। इनके पूरे होने पर ही सब्सक्राइबर इनका लाभ उठा सकता है।
गूगल प्ले से उमंग डाउनलोड करना होगा
सब्सक्राइबर उमंग ऐप के जरिए अपने ईपीएफ अकाउंट के बैलेंस को भी देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल फोन पर उमंग ऐप डाउनलोड करना होगा। उमंग ऐप पर सब्सक्राइबर पीएफ विड्रॉल रिक्वेस्ट को भी ट्रैक कर सकते हैं। उमंग ऐप को गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद आपको इस ऐप पर साइन-इन करना होगा। इसके लिए आप अपने आधार नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। उसके बाद आप इस पर उपलब्ध सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे।
इस ऐप पर लॉग-इन करने के बाद आपको लिस्ट से 'ईपीएफओ' सर्विसेज सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से सर्विस को सेलेक्ट कर सकते हैं। अगर आप अपने ईपीएफ अकाउंट से पैसे निकालना चाहते हैं तो आपको 'रेज क्लेम' ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। फिर आपको अपना यूएएन डालना होगा। उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसके बाद आपको विड्रॉल का टाइप सेलेक्ट करना होगा। फिर आपको सभी डिटेल्स डालने होंगे। उसके बाद रिक्वेस्ट सब्मिट करना होगा। फिर आपको एक एकनॉलेजमेंट नंबर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: सेल्फ-एंप्लॉयड लोगों को रेगुलर इनकम नहीं होती है, ऐसे लोगों की Financial Planning कैसी होनी चाहिए?
इन सेवाओं का उठा सकते हैं फायदा
ईपीएफओ की तरफ से हर सब्सक्राइबर को एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एलॉट किया जाता है। इस नंबर का इस्तेमाल सब्सक्राइबर को ईपीएफओ की हर सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए करना होगा। उमंग ऐप पर ईपीएफओ ने कई तरह की सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। इनमें विड्रॉल के लिए क्लेम और बैलेंस चेक करने के अलावा केवायसी अपडेट, व्यू पासबुक, जेनरेट जीवन प्रमाण सर्टिफिकेट, पीपीओ डाउनलोड और शिकायतों की ट्रैकिंग और रजिस्ट्रेशन शामिल हैं।