EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी राहत दी है। अब PF से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और जेंडर को ऑनलाइन आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आपको न तो ऑफिस के चक्कर लगाने होंगे और न ही कोई फॉर्म भरना पड़ेगा। यह सुविधा UAN पोर्टल के जरिए दी जा रही है।
