EPFO मेंबर्स के लिए खुशखबरी! ₹5 लाख तक बढ़ेगी ऑटो-क्लेम लिमिट, जानिए पूरी डिटेल

EPFO ने ऑटो-क्लेम लिमिट ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने का प्रस्ताव रखा है। इससे PF निकासी और भी आसान होगी। अब पैसा 3-4 दिन में मिलेगा और शादी, शिक्षा, घर खरीदने के लिए भी निकाला जा सकेगा। UPI-ATM से PF निकालने की सुविधा भी जल्द आएगी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

अपडेटेड Mar 31, 2025 पर 8:02 PM
Story continues below Advertisement
EPFO ने सबसे पहले अप्रैल 2020 में ऑटो-क्लेम सिस्टम शुरू किया था।

EPFO Update: अगर आप नौकरीपेशा हैं और EPFO में आपका PF जमा होता है, तो आपके लिए खुशखबरी है! EPFO अब PF अकाउंट से ऑटो सेटलमेंट ऑफ एडवांस क्लेम (ASAC) की लिमिट ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने जा रहा है। इसका मतलब है कि अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ी, तो बिना ज्यादा झंझट के सीधे ₹5 लाख तक निकाल सकेंगे।

ये फैसला कब और कैसे हुआ?

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, पिछले हफ्ते (28 मार्च) श्रीनगर में EPFO की बैठक हुई थी, जिसमें ये बड़ा फैसला लिया गया। श्रम मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा और EPFO के कमिश्नर रमेश कृष्णमूर्ति भी इसमें शामिल हुए। अब इस फैसले को CBT (सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज) से फाइनल अप्रूवल लेना होगा, जिसके बाद नया नियम लागू हो जाएगा।


PF निकालना अब और आसान

EPFO ने सबसे पहले अप्रैल 2020 में ऑटो-क्लेम सिस्टम शुरू किया था। इसमें ₹50,000 तक की निकासी की जा सकती थी। बाद में इसे ₹1 लाख किया गया और अब ये लिमिट ₹5 लाख हो सकती है।

पहले PF एडवांस सिर्फ बीमारी और हॉस्पिटलाइजेशन के लिए निकाला जा सकता था। लेकिन अब इसे शादी, एजुकेशन और घर खरीदने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्लेम रिजेक्शन भी हुआ कम

पहले PF क्लेम करने पर 50% मामलों में रिजेक्ट हो जाता था, लेकिन अब ये घटकर 30% हो गया है। आने वाले समय में इसे सिर्फ 6% तक लाने की प्लानिंग है।

सिर्फ 3-4 दिन में मिलेगा पैसा

EPFO की ऑटोमैटिक क्लेम सेटलमेंट सिस्टम की वजह से पहले जहां PF निकालने में 10 दिन लगते थे, अब ये सिर्फ 3-4 दिन में हो जाएगा। बस KYC, बैंक डिटेल और एलिजिबिलिटी पूरी होनी चाहिए, फिर बिना किसी झंझट के पैसा आपके अकाउंट में आ जाएगा।

UPI-ATM से निकलेगा PF का पैसा

इससे पहले 26 मार्च को की सुमिता डावरा ने यह जानकारी दी थी कि EPFO मेंबर्स जल्द ही UPI और ATM से PF का पैसा निकाल सकेंगे। एक लाख रुपये की लिमिट के साथ यह सुविधा मई या जून 2025 तक शुरू हो सकती है। इसके लिए कर्मचारियों को डेबिट कार्ड की तरह EPFO विड्रॉल कार्ड दिया जाएगा। मेंबर UPI के जरिए PF बैलेंस भी चेक कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें : Gold Price Crash: सोना होगा सस्ता! 38% गिर सकता है भाव, जानिए क्या है वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।