EPFO VISHWAS 2026 Scheme: कर्मचारियों के कर्मचारी भविष्य निधि योगदान में देरी को लेकर लंबे समय से कानूनी या प्रशासनिक विवादों में उलझे नियोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार एक शानदार अवसर लेकर आई है। केंद्र सरकार की एकमुश्त समाधान योजना 'VISHWAS 2026' के तहत नियोक्ता 28 दिसंबर 2026 तक भारी रियायती दरों पर अपने लंबित PF हर्जाने का निपटारा कर सकते हैं।
