Interest on Fixed Deposit: इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने पिछले तीन महीनों में रेपो दर को तीन बार बढ़ाकर 5.4 प्रतिशत कर दिया है। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सहित कई बड़े बैंकों ने FD पर ब्याज को बढ़ा दिया।
