Get App

1 रुपये, 10 रुपये और 100 रुपये के इन नोट के बदले ऑनलाइन मिलेंगे 3 लाख रुपये जानिए कैसे

कई मुस्लिम 786 अंक को शुभ मानते हैं। अगर आपकी नोट में ये अंक हैं तो घर बैठे आपकी चांदी हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2021 पर 7:49 PM
1 रुपये, 10 रुपये और 100 रुपये के इन नोट के बदले ऑनलाइन मिलेंगे 3 लाख रुपये जानिए कैसे

कोरोना वायरस महामारी से कई लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कई लोगों की नौकरियां चली जाने से पैसे कमाने के लाले पड़ रहे हैं। ऐसे दौर में अगर आपकी गुल्लक में कोई पुराने नोट हैं तो उनको ऑनलाइन बेचकर घर बैठे शानदार कमाई कर सकते हैं।

अगर आपके पास जो नोट है उसमें 786 लिखा है तो घर बैठे आपकी चांदी हो गई। ऐसे सीरीज के नोट के जरिए शानदार कमाई की जा सकती है। यानी आपके पास 10, 20, 50 या 100 का कोई भी नोट है। उस पर 786 लिखा होना चाहिए। यह घर बैठे कमाने का बेहतर मौका है और आप आसानी से लखपति बन सकते हैं।

आपके पास 1, 2, 10,100, 500, 200, 2000 रुपये का नोट होना चाहिए। उसमें 786 नंबर लिखा होना चाहिए। यानी जो नोट सीरीज है उसमें 786 लिखा होना चाहिए। जिन नोटों में 786 अंक छपा रहता है वो बहुत पुराने और दुर्लभ माने जाते हैं। 

2 रुपये का ऐसा सिक्का आपको करा सकता है 5 लाख रुपये की कमाई, जानें कैसे?

कई मुस्लिम 786 अंक को शुभ भाग्यशाली मानते  और लिहाजा अगर आपके पास ऐसा नोट है तो आपको वो अच्छई रकम दे सकते हैं। आपको यह बता दें कि खास तरह के नोटों की ऑनलाइन खरीद-बिक्री ईबे वेबसाइट पर की जाती है। इसमें कोई भी आम या खास आदमी भाग ले सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें