FASTag Annual Pass: पिछले काफी समय से सालाना फास्टैग की काफी चर्चा है। ये सालाना फास्टैग योजना 15 अगस्त से शुरू किया जाएगा। इस नए नियम से टोल प्लाजा पार करना अब और भी सरल हो जाएगा। ये नई योजना मुख्य रूप से निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए लागू होगी। 18 जून 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सालाना फास्टैग पास की घोषणा की थी। केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि, नए नियम के मुताबिक 3000 रुपए के सालाना पास में आपको 200 ट्रिप फ्री मिलेंगे। इस योजना से उन लोगों को राहत मिलेगी जो नियमित रूप से टोल प्लाजा से गुजरते हैं।
इस योजना से न केवल लोगों के पैसे बचेंगे बल्कि टोल प्लाजा पार करना भी आसान हो जाएगा। इस नए फास्टैग के जरिए वाहन चालक सिर्फ 15 रुपये में टोल प्लाजा पार कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया, नए एनुअल फास्टैग के जरिए सिर्फ 15 रुपये में टोल प्लाजा पार किया जा सकेगा। इसके जरिए सिर्फ 15 रुपये में टोल प्लाजा पार किया जा सकेगा। इस पास की कीमत 3000 रुपये रखी गई है, जिसमें 200 यात्राएं शामिल होंगी। एक यात्रा का मतलब एक बार टोल प्लाजा पार करना है। इस तरह प्रति टोल आपका खर्च सिर्फ 15 रुपये हो सकता है। वहीं अभी 200 बार टोल पार करने पर करीब 10,000 रुपये खर्च होते हैं, लेकिन नई स्कीम में यह काम सिर्फ 3000 रुपये में हो जाएगा। इसका मतलब है कि पैसेंजर वाहन चलाने वालों को करीब 7000 रुपये की सीधी बचत मिलेगी।
15 अगस्त 2025 से वाहन चालक 3000 रुपये में एनुअल टोल पास ले सकेंगे, जिसके बाद वे 200 बार टोल प्लाजा पार कर पाएंगे बिना अतिरिक्त भुगतान किए। यह एनुअल फास्टैग पास पूरे देश में लागू होगा और इसकी वैधता एक साल की होगी। अगर 200 ट्रिप साल पूरा होने से पहले ही खत्म हो जाते हैं तो पास को फिर से रिचार्ज कराना होगा, जबकि एक साल पूरा होने पर बची हुई ट्रिप भी खत्म मानी जाएंगी। एनुअल फास्टैग टोल पास का रिचार्ज केवल NHAI की वेबसाइट या राजमार्ग यात्रा ऐप के जरिए ही किया जा सकेगा। इसे फिलहाल सामान्य फास्टैग की तरह किसी भी UPI ऐप से रिचार्ज नहीं किया जा सकता।