FASTag टोल पास में कितने ट्रिप होंगे फ्री...कैसे और कहां बनेगा ये पास, यहां जानें सारी जानकारी

FASTag Annual Pass: सरकार ने नेशनल हाइवे पर सफर करने वालों के लिए एनुअल टोल पास योजना की घोषणा की है, जो 15 अगस्त 2025 से लागू होगी। इस योजना के तहत 3000 रुपये में एक साल के लिए 200 टोल ट्रिप मिलेंगी। आइए जानते हैं क्या है ये योजना और कैसे करेगा ये काम

अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 5:50 PM
Story continues below Advertisement
एनुअल फास्टैग टोल पास की सुविधा 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में शुरू होने जा रही है।

FASTag Annual Pass: नेशनल हाइवे पर सफर करने वाले लोगों को सरकार ने एक बड़ी राहत की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में घोषणा कि की 15 अगस्त से पूरे देश में एनुअल टोल पास उपलब्ध होगा। नए नियम के मुताबिक 3000 रुपए पूरे साल के लिए 200 ट्रिप फ्री मिलेंगे। इस योजना से उन लोगों को राहत मिलेगी जो नियमित रूप से टोल प्लाजा से गुजरते हैं।

इस नए योजना के आने के बाद नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करते समय हर बार टोल देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यात्रियों का खर्च बचेगा। आइए जानते हैं क्या है ये योजना और किस-किस को मिलेगा इससे फायदा

कब से बनावा सकते हैं पास


15 अगस्त 2025 से वाहन चालक 3000 रुपये देकर पूरे साल के लिए एनुअल टोल पास ले सकते हैं, जिससे उन्हें 200 टोल नाकों पर अलग से कोई पैसा नहीं देना होगा। एनुअल फास्टैग टोल पास की सुविधा 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में शुरू होने जा रही है। यह एनुअल टोल पास एक साल तक वैलिड रहेगा और इसमें कुल 200 ट्रिप मिलते हैं। अगर आपके 200 ट्रिप साल खत्म होने से पहले ही पूरे हो जाते हैं, तो आपको दोबारा पास रिचार्ज करवाना पड़ेगा। वहीं, अगर ट्रिप बचे भी हों लेकिन एक साल की अवधि पूरी हो गई हो, तो पास की वैलिडिटी खत्म मानी जाएगी।

कैसे करें रिचार्ज

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया, अभी 200 बार टोल पार करने पर करीब 10,000 रुपये खर्च होते हैं, लेकिन नई स्कीम में यह काम सिर्फ 3000 रुपये में हो जाएगा। इसका मतलब है कि पैसेंजर वाहन चलाने वालों को करीब 7000 रुपये की सीधी बचत मिलेगी। एनुअल फास्टैग टोल पास का रिचार्ज केवल NHAI की वेबसाइट या राजमार्ग यात्रा ऐप के जरिए ही किया जा सकेगा। इसे फिलहाल सामान्य फास्टैग की तरह किसी भी UPI ऐप से रिचार्ज नहीं किया जा सकता।

Income Tax Return: टैक्सपेयर्स की मौत हो गई है तो क्या उसका ITR फाइल करना जरूरी है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।