FASTag सालाना पास किन हाइवे-एक्सप्रेसवे पर करेगा काम, यहां जानें पूरी लिस्ट

FASTag Annual Pass: अगर आप अक्सर हाईवे या एक्सप्रेसवे पर लंबी दूरी की यात्राएं करते हैं। तो सरकार की नई पहल आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। केंद्र सरकार ने हाल ही में सालाना फास्टैग पास शुरू कर दिया है

अपडेटेड Aug 18, 2025 पर 2:01 PM
Story continues below Advertisement
FASTag Annual Pass: पास की मदद से चुनिंदा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर आप बार-बार टोल देने के परेशानी से बच जाएंगे।

FASTag Annual Pass: अगर आप अक्सर हाईवे या एक्सप्रेसवे पर लंबी दूरी की यात्राएं करते हैं। तो सरकार की नई पहल आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। केंद्र सरकार ने हाल ही में सालाना फास्टैग पास शुरू कर दिया है। ये सालाना फास्टैग 15 अगस्त से शुरू हो चुका है। इस पास की मदद से चुनिंदा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर आप बार-बार टोल देने के परेशानी से बच जाएंगे। इस तरीके से आप पूरे साल यात्रा कर सकते हैं। यहां जानिये किन हाइवे और एक्सप्रेसवे पर काम आएगा फास्टैग सालाना पास काम करेगा।

क्या है सालाना फास्टैग पास?

यह पास असल में एक तरह की सालाना सर्विस है। इसके लिए आपको सिर्फ 3000 रुपये का चार्ज देना होगा। पास लेने के बाद आप या तो 200 ट्रिप या फिर पूरे 12 महीने तक जो भी पहले पूरा हो टोल-फ्री सफर का फायदा उठा सकते हैं। यह सर्विस उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो कामकाज या पर्सलन कारणों से बार-बार हाइवे पर यात्रा करते हैं। याद रहे कि ये सालाना पास कमर्शियल गाड़ियो के लिए नहीं है। ये सालाना पास प्राइवेट व्हीकल के लिए है।


किन रूट्स पर मिलेगा फायदा?

यह पास हर जगह लागू नहीं होगा, बल्कि फिलहाल सिर्फ कुछ बड़े और महत्वपूर्ण हाईवे व एक्सप्रेसवे पर ही काम करेगा। ये है उन हाइवे की लिस्ट।

NH 44 (श्रीनगर से कन्याकुमारी)

NH 19 (दिल्ली से कोलकाता)

NH 16 (कोलकाता से आंध्र तट)

NH 48 (उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर)

NH 27 (पोरबंदर से सिलचर)

NH 65 (पुणे से मछलीपट्टनम)

NH 3 (आगरा से मुंबई)

NH 11 (आगरा से बीकानेर)

एक्सप्रेसवे की गिनती में ये हैं शामिल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, मुंबई-नासिक, मुंबई-सूरत, मुंबई-रत्नागिरी, चेन्नई-सलेम, दिल्ली-मेरठ, अहमदाबाद-वडोदरा और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे।

कहां काम नहीं करेगा पास?

यह पास राज्य सरकारों के स्टेट हाईवे या प्राइवेट कंपनियों के ऑपरेशन एक्सप्रेसवे पर मान्य नहीं होगा। यानी, इन रूट्स पर आपको सामान्य फास्टैग या कैश टोल चुकाना पड़ेगा।

यात्रियों के लिए क्या फायदा?

अब हाईवे यात्रियों को हर बार टोल देने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। 3000 रुपये का सालाना पास उन लोगों के लिए काफी सस्ता और सुविधाजनक है, जो महीने में कई बार लंबी यात्रा पर निकलते हैं। बस इन हाइवे के नाम जरूर याद रखें, जहां फास्टैग सालाना पास का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Income Tax Return: क्या ITAT के फैसले के बाद शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस की स्थिति में सेक्शन 87ए का रिबेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।