FASTag: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फास्टैग ग्राहकों से अपने फास्टैग की केवाईसी (KYC) को अपडेट करने के लिए कहा है। KYC अपडेट करने का काम अब 29 जनवरी 2024 तक निपटाना है। पहले ये डेडलाइन 31 जनवरी 2024 तक थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया। KYC अपडेट करने का काम ऑनलाइन कर सकते हैं। यह हाइवे पर टोल इकट्ठा करने का एक इलेक्ट्रॉनिक तरीका है जो टोल प्लाजा पर टैक्स पेमेंट को आसान बनाता है। यह चलती गाड़ियों पर नजर रखता है। बैंक खाते या प्रीपेड कार्ड से जुड़ी कार की विंडस्क्रीन पर लगे टैग से आरएफआईडी तकनीक से पैसा कट जाता है। जब फास्टैग लगी कार किसी टोल बूथ के पास पहुंचती है, तो सिस्टम टैग को स्कैन करता है और उससे जुड़े कार्ड या अकाउंट से सीधे टोल काट लेता है।
