Penalty due to old FASTag: गाड़ियों पर फास्टैग लगाने के बाद भी पेनाल्टी देनी पड़ सकती है। ये बात सुनने में अजीब लग रही है लेकिन ये सही है कि फास्टैग के बाद भी आपको पेनाल्टी देनी पड़ सकती है। लोगों का मानना है कि फास्टैग लगाने से उन्हें टोल प्लाजा पर कोई जुर्माना नहीं देना पड़ता है। गाड़ी में FASTag लगवाने पर भी जुर्माना लग सकता है। कुछ वाहन चालकों को फास्टैग लगवाने के बाद भी काफी जुर्माना भरना पड़ा है। इस मामले को लेकर लोगों ने शिकायत की है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जांच की तो यह वजह सामने आई है। इसके बाद एनएचएआई ने वाहन चालकों से ऐसी गलतियां न करने की अपील की है।
