Share Market: शेयर बाजार में आखिरी घंटे में लौटी तेजी, निवेशकों ने ₹1.29 लाख करोड़ कमाया

Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार 12 दिसंबर को हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 33 अंक और निफ्टी 20 अंक बढ़कर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जमकर खरीदारी दिखी। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.47 करोड़ रुपये बढ़ गई। सबसे अधिक तेजी ऑटो, फार्मा और मेटल शेयरों में दिखी

अपडेटेड Dec 13, 2023 पर 8:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 351.23 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार 12 दिसंबर को हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 33 अंक और निफ्टी 20 अंक बढ़कर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जमकर खरीदारी दिखी। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.47 करोड़ रुपये बढ़ गई। सबसे अधिक तेजी ऑटो, फार्मा और मेटल शेयरों में दिखी। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 33.57 अंक यानी 0.048% की तेजी के साथ 69,584.60 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 19.95 अंक या 0.095% बढ़कर 20,926.35 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.47 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 13 दिसंबर को बढ़कर 351.23 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 12 दिसंबर को 349.76 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.47 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.47 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर


सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में सबसे अधिक 3.69 फीसदी की तेजी रही। वहीं पावर ग्रिड (Power Grid), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयर करीब 1.24% से लेकर 2.33% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- NMDC के शेयर में पैसा लगाएं या नहीं? क्या है ब्रोकरेज की राय और रेटिंग

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर 2.13 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं इंफोसिस (Infosys), एक्सिस बैंक (Axis Bank), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयर 1.25% से लेकर 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद होने वाला शेयर रहा।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

 

2,185 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,890 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,185 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,588 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 117 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 342शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 15 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।