FASTag: सरकार अब अपने हाईवे टोल कलेक्शन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है। FASTag की जगह नया सिस्टम आने वाला है। 1 मई 2025 से देशभर में नई GPS आधारित टोल सिस्टम शुरू होगा, जो अब तक चल रहे FASTag सिस्टम की जगह लेगा। इसका मतलब है कि नए सिस्टम के तहत अब आपको टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और जितनी दूरी आप हाईवे पर तय करेंगे, उतना ही टोल आपके अकाउंट से अपने आप कट जाएगा।
