10 दिन में निपटा लें FASTag KYC से जुड़ा ये काम, वरना टोल पर होगी मुश्किल

FASTag KYC: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग KYC को अपडेट करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है। यानी, आपके पास KYC अपडेट करने के लिए 10 दिन का समय बचा है। NHAI वन व्हीकल, वन फास्टैग पहल के तहत अब एक गाड़ी के लिए एक फास्टैग होना जरूरी है

अपडेटेड Mar 22, 2024 पर 6:52 PM
Story continues below Advertisement
FASTag KYC: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग KYC को अपडेट करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है।

FASTag KYC: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग KYC को अपडेट करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है। यानी, आपके पास KYC अपडेट करने के लिए 10 दिन का समय बचा है। NHAI वन व्हीकल, वन फास्टैग पहल के तहत अब एक गाड़ी के लिए एक फास्टैग होना जरूरी है। इस फास्टैग का इस्तेमाल किसी और गाड़ी के लिए नहीं किया जा सकेगा। NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना किसी दिक्कत के टोल पेमेंट को सुनिश्चित करने के लिए समय पर केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा है। अगर आपने 31 मार्च फास्टैग KYC अपडेट नहीं किया तो आपका फास्टैग अकाउंट एक्टिव नहीं रहेगा।

क्या होता है FASTag

यह हाइवे पर टोल इकट्ठा करने का एक इलेक्ट्रॉनिक तरीका है जो टोल प्लाजा पर टैक्स पेमेंट को आसान बनाता है। यह चलती गाड़ियों पर नजर रखता है। बैंक खाते या प्रीपेड कार्ड से जुड़ी कार की विंडस्क्रीन पर लगे टैग से आरएफआईडी तकनीक से पैसा कट जाता है। जब फास्टैग लगी कार किसी टोल बूथ के पास पहुंचती है, तो सिस्टम टैग को स्कैन करता है और उससे जुड़े कार्ड या अकाउंट से सीधे टोल काट लेता है।


केवाईसी फास्टैग (KYC Fastag) ऑनलाइन कैसे करें?

बैंक से जुड़ी फास्टैग वेबसाइट पर जाएं।

रजिस्टर मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें और मिला OTP डालें।

'माई प्रोफाइल' सेक्शन में जाएं और 'केवाईसी' टैब पर क्लिक करें।

जरूरी जानकारी भरने के बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें।

FASTag KYC के लिए चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

फास्टैग के लिए केवाईसी वैरिफाई करने के लिए चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

गाड़ी की RC

आईडी प्रूफ

एड्रेस प्रूफ

एक पासपोर्ट साइज फोटो

आईडी और एड्रेस प्रूफ के लिए पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फास्टैग स्टेटस कैसे करें चेक?

fastag.ihmcl.com पर जाएं।

होम पेज पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉग इन करें जहां आपको एक ओटीपी मिलेगा।

होमपेज पर 'माई प्रोफाइल' सेक्शन पर क्लिक करें।

'केवाईसी स्टेटस' पर क्लिक करें।

यहां आपको स्टेटस नजर आ जाएगा।

ऑफलाइन करा सकते हैं KYC

सबसे पहले उस बैंक की शाखा में जाएं जिसने आपका FASTag जारी किया है। बैंक आपको KYC फॉर्म देगा, उसे भरकर जमा करें। इस फॉर्म को भरने के अलावा आपको डॉक्यूमेंट भी जमा कराने होंगे। इस फॉर्म को जमा करने के बाद बैंक KYC डिटेल के वैरिफाई करेगा और आपके FASTag को अपडेट करेगा।

Fastag KYC: शहर से बाहर निकलने से पहले फास्टैग जरूर चेक कर लें, ऐसे जान सकते हैं एक्टिव है या नहीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।