FASTag KYC: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग KYC को अपडेट करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है। यूजर्स के पास पास KYC अपडेट करने के लिए तीन दिन का समय बचा है। NHAI वन व्हीकल, वन फास्टैग पहल के तहत अब एक गाड़ी के लिए एक फास्टैग होना जरूरी है। अगर आप फास्टैग की KYC नहीं करते तो आपको टोल पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, इसकी डेडलाइन कई बार आगे बढ़ाई गई है। इस बार भी उम्मीद है कि ये आगे बढ़ सकती है लेकिन खबर लिखे जाने तक ये एक्सटेंड नहीं हुई थी।
