Gold Rate Today In India: अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की तेजी पर गोल्ड पर दबाव दिख रहा है। आज 6 मई को गोल्ड की चमक लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार तीसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1760 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹1610 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। अब चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन दिल्ली में आज यह सस्ती हुई है और दो दिनों में इसके भाव प्रति किग्रा ₹10,100 कम हुए हैं।
