Get App

FD Backed Credit Cards: क्या FD के बदले क्रेडिट कार्ड लेना सही है, क्रेडिट स्कोर सुधारने का आसान तरीका या अनजाना जोखिम? जानें जरूरी बातें

FD Backed Credit Cards: आसान शब्दों में कहे तो आप बैंक में एक निश्चित राशि जमा करते हैं और बैंक उस जमा राशि को 'गारंटी' मानकर आपको क्रेडिट कार्ड जारी कर देता है। आपकी क्रेडिट लिमिट FD राशि का 75% से 90% तक होता है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 05, 2026 पर 11:26 AM
FD Backed Credit Cards: क्या FD के बदले क्रेडिट कार्ड लेना सही है, क्रेडिट स्कोर सुधारने का आसान तरीका या अनजाना जोखिम? जानें जरूरी बातें
क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर से आपके क्रेडिट स्कोर में सुधार होता है

FD Backed Credit Cards: अगर आपका क्रेडिट स्कोर यानी CIBIL Score खराब है या आप पहली बार क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो बैंक अक्सर आपको FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड का सुझाव देते हैं। इसे सुरक्षित और आसान माना जाता है, लेकिन क्या यह वाकई जोखिम-मुक्त है? आइए समझते हैं कि यह कार्ड कैसे काम करता है और इसमें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

क्या होता है FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड?

यह कार्ड पूरी तरह से आपकी फिक्स्ड डिपॉजिट पर आधारित होता है। आसान शब्दों में कहे तो आप बैंक में एक निश्चित राशि जमा करते हैं और बैंक उस जमा राशि को 'गारंटी' मानकर आपको क्रेडिट कार्ड जारी कर देता है। आमतौर पर आपकी FD राशि का 75% से 90% हिस्सा ही आपकी क्रेडिट लिमिट तय की जाती है। जैसे- अगर आपने ₹1 लाख की FD की है, तो आपको ₹80,000 से ₹90,000 तक की लिमिट वाला कार्ड मिल सकता है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनके पास इनकम प्रूफ नहीं है या जिनका क्रेडिट स्कोर कम है।

आपको बता दें कि हर बैंक के FD-बैक्ड कार्ड एक जैसे नहीं होते। कुछ बैंक इस पर अच्छे रिवॉर्ड पॉइंट्स और ऑफर्स देते हैं, जबकि कुछ बहुत ही बेसिक कार्ड देते हैं लेकिन सालाना फीस पूरी वसूलते हैं। इसलिए कार्ड लेने से पहले उसके फीचर्स और फीस की जांच जरूर करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें