FD Rates: देश के बैंक एक साल की FD पर ऑफर कर रहे हैं 8.75% का ब्याज, चेक करें डिटेल्स

FD Rates: भारत में निवेशकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना इसलिए ज्यादा पसंद है क्योंकि इसमें फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। इसमें आप अपनी पसंद के मुताबिक निवेश कर सकते हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक के पीरियड के लिए निवेश कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 24, 2024 पर 12:05 PM
FD Rates: भारत में निवेशकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना इसलिए ज्यादा पसंद है क्योंकि इसमें फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है।

FD Rates: भारत में निवेशकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना इसलिए ज्यादा पसंद है क्योंकि इसमें फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। इसमें आप अपनी पसंद के मुताबिक निवेश कर सकते हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक के पीरियड के लिए निवेश कर सकते हैं। कम समय के लिए 7 दिन से लेकर 12 महीने के लिए निवेश कर सकते हैं। लॉन्ग टर्म में 1 साल से 10 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि बैंक कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

प्राइवेट बैंक

एचडीएफसी बैंक एफडी की ब्याज दरें


एचडीएफसी बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से लेकर एक साल से कम पीरियड के लिए 3% से 6.00% के बीच ब्याज दे रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक एफडी ब्याज दरें

एचडीएफसी बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से लेकर एक साल से कम पीरियड के लिए 3% से 6.00% के बीच ब्याज दर दे रहा है।

यस बैंक एफडी ब्याज दरें

यस बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से लेकर एक साल तक की पीरियड के लिए 3.25% से 7.25% के बीच ब्याज दे रहा है।

पब्लिक सेक्टर बैंक

SBI की एफडी ब्याज दरें

SBI सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से लेकर एक साल तक की पीरियड के लिए 3% से 5.75% के बीच ब्याज दर दे रहा है।

पीएनबी एफडी ब्याज दरें

पीएनबी सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से लेकर एक साल तक की पीरियड के लिए 3% से 7% के बीच ब्याज दर दे रहा है।

केनरा बैंक एफडी ब्याज दरें

केनरा सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से लेकर एक साल तक की पीरियड के लिए 4% से 6.85% के बीच ब्याज दर दे रहा है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक

यूनिटी एसएफबी सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से एक साल तक की पीरियड के लिए 4.50% से 7.85% के बीच ब्याज दे रहा है।

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक

जन एसएफबी सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से लेकर एक साल तक की पीरियड के लिए 3% से 8.50% के बीच ब्याज दे रहा है।

सूर्योदय लघु वित्त बैंक

सूर्योदय एसएफबी सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से एक साल तक की पीरियड के लिए 4% से 6.85% के बीच ब्याज दे रहा है।

ये 10 बैंक दे रहे हैं FD पर बेस्ट इंटरेस्ट, चेक करें डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।