FD Rates: भारत में निवेशकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना इसलिए ज्यादा पसंद है क्योंकि इसमें फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। इसमें आप अपनी पसंद के मुताबिक निवेश कर सकते हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक के पीरियड के लिए निवेश कर सकते हैं। कम समय के लिए 7 दिन से लेकर 12 महीने के लिए निवेश कर सकते हैं। लॉन्ग टर्म में 1 साल से 10 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि बैंक कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
