FD Rates: क्या FD पर 8 से 9 फीसदी का ब्याज दर अब सपना रह जाएगा? दसअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) शुक्रवार को ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की कटौती कर सकता है। ऐसा ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि RBI इस बार रेपो रेट घटा सकता है। अगर ऐसा होता है Fixed Deposit पर मिलने वाला इंटरेस्ट कम हो सकता है। सरकार ने बीते 2 साल तक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। अब अगर इंटरेस्ट कम होता है तो सेविंग पर मिलने वाला इंटरेस्ट कम हो सकता है।
क्या RBI घटाएगा इंटरेस्ट रेट?
आरबीआई ने फरवरी 2023 से रेपो रेट को 6.5% पर स्थिर रखा हुआ है। इसमें बीते 2 सालों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब जब महंगाई कंट्रोल में है और बजट में भी फोकस कंजप्शन बढ़ाने पर है। इससे पहले RBI ने मई 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान ब्याज दरों में कटौती की गई थी। और उसके बाद इसे धीरे-धीरे 6.5% तक बढ़ा दिया गया था। अब कंजप्शन (Consuption) धीमा रहने के कारण RBI कर्ज सस्ता कर सकता है जिससे कैश लिक्वडिटी बढ़े।
7 फरवरी को होगा रेपो रेट का ऐलान
RBI रेपो रेट का ऐलान 7 फरवरी को करेगा। अगर RBI भी दरों में कटौती करता है, तो एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर कम हो सकती हैं। ऐसे में इन्वेस्टर्स के लिए बड़ा सवाल है कि अभी एफडी में निवेश करना सही होगा। खासकर तब जब ब्याज दरों में गिरावट की संभावना है।
अभी कई बैंक ऑफर कर रहे हैं एफडी पर 9 फीसदी का ब्याज
देश में कई समॉल फाइनेंस बैंक 9 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में अगर RBI रेपो रेट को घटता तो एफडी पर मिलने वाला ब्याज घट सकता है। अब बढ़ती ब्याज दरों का समय खत्म हो गया है या आम लोग एफडी की मौजूदा ब्याज दरों का फायदा उठा सकते हैं। अगर रेपो रेट घटता है तो बैंक भी एफडी पर मिलने वाले ब्याज दर को घटा देंगे। कई छोटे फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को एफडी पर 9.0% से 9.% ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इनमें से एक यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को एफडी पर 9% की ब्याज दर दे र रहा है। की पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक एफडी पर 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।