Get App

FD से दूर भागना होगी भूल, इन 6 तरीकों से आपके पोर्टफोलियो को संभालता है ये निवेश

FD benefits: शेयर बाजार की अनिश्चितता के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट फिर चर्चा में है। अपनी 6 खूबियों के कारण FD निवेशकों के पोर्टफोलियो को संतुलन देने वाला भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 11:08 PM
FD से दूर भागना होगी भूल, इन 6 तरीकों से आपके पोर्टफोलियो को संभालता है ये निवेश
ब्याज दरें समय के साथ बदलती रहती हैं और सही समय पकड़ना आसान नहीं होता।

आज के समय में निवेश के कई नए विकल्प सामने आ चुके हैं। तेजी से बदलते ट्रेंड और बाजार की अस्थिरता के बीच पारंपरिक निवेश विकल्प अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं। ऐसा ही एक विकल्प है फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)।

हाल के समय में टैक्स के बाद मिलने वाले अपेक्षाकृत कम रिटर्न की वजह से कई निवेशकों ने FD से दूरी बनाई थी। लेकिन अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव और शेयर बाजार में आई गिरावट ने एक बार फिर यह दिखाया है कि फिक्स्ड इनकम निवेश पोर्टफोलियो के लिए कितने जरूरी हो सकते हैं।

Stable Money के को-फाउंडर और CEO सौरभ जैन का कहना है कि FD आज भी एक स्थिर और संतुलित निवेश पोर्टफोलियो बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी स्थिरता और तय रिटर्न उन्हें ऐसे समय में खास बनाते हैं जब ब्याज दरों में बदलाव, आर्थिक अनिश्चितता और अनुशासित बचत की जरूरत बढ़ जाती है।

पोर्टफोलियो को स्थिरता देने वाला निवेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें