फेडरल बैंक 1 जून से बदलेगा नियम, ATM, कैश ट्रांजैक्शन, लॉकर और अकाउंट क्लोजिंग पर महंगे होंगे चार्ज

Federal Bank Charges: प्राइवेट सेक्टर बैंकों की गिनती में शामिल फेडरल बैंक ने सर्विस चार्ज और फीस में बदलाव कर दिया है। ये नए चार्ज 1 जून 2025 से लागू होंगे। इन बदलावों में एटीएम ट्रांजेक्शन चार्ज, कैश ट्रांजेक्शन चार्ज, औसत मंथली बैलेंस (AMB) बनाए न रखने पर जुर्माना, लॉकर किराया और खाता बंद करने से जुड़े चार्ज शामिल हैं

अपडेटेड May 06, 2025 पर 6:14 PM
Story continues below Advertisement
Federal Bank Charges: प्राइवेट सेक्टर बैंकों की गिनती में शामिल फेडरल बैंक ने सर्विस चार्ज और फीस में बदलाव कर दिया है।

Federal Bank Charges: प्राइवेट सेक्टर बैंकों की गिनती में शामिल फेडरल बैंक ने सर्विस चार्ज और फीस में बदलाव कर दिया है। ये नए चार्ज 1 जून 2025 से लागू होंगे। इन बदलावों में एटीएम ट्रांजेक्शन चार्ज, कैश ट्रांजेक्शन चार्ज, औसत मंथली बैलेंस (AMB) बनाए न रखने पर जुर्माना, लॉकर किराया और खाता बंद करने से जुड़े चार्ज शामिल हैं।

कैश ट्रांजैक्शन चार्ज

सेविंग अकाउंट के लिए ग्राहक हर महीने 5 फ्री कैश ट्रांजेक्शन या कुल 5 लाख रुपये तक के कैश जमा या निकालने, जो भी पहले हो इसका फायदा उठा सकते हैं। इसके बाद 1,000 रुपये या उसके हिस्से पर 4 रुपये चार्ज लगेगा और न्यूनतम 100 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज होगा।


औसत मंथली बैलेंस (AMB) न रखने पर जुर्माना

क्लब, डिलाइट, सभी NRI और रेसिडेंट सेविंग स्कीम अकाउंटहोल्डर्स को 5,000 रुपये का AMB बनाए रखना जरूरी होगा।

सामान्य ग्राहकों पर 20% तक की कमी पर 75 रुपये और 100% की कमी पर अधिकतम 375 रुपये तक चार्ज लगेगा।

सीनियर सिटीजन पर यह चार्ज 60 रुपये से 300 रुपये के बीच रहेगा।

ग्रामीण ब्रांच में सभी अकाउंट के लिए चार्ज थोड़ा कम होगा — सामान्य ग्राहक 60 रुपये -300 रुपये और वरिष्ठ नागरिक 50 रुपये -250 रुपये का पेमेंट करेंगे।

एटीएम ट्रांजेक्शन चार्ज

अन्य बैंकों के एटीएम से फ्री लिमिट के बाद ट्रांजेक्शन पर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 23 रुपये और गैर-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (जैसे बैलेंस पूछताछ) के लिए 12 रुपये चार्ज लगेगा।

कम बैलेंस के कारण अस्वीकृत ट्रांजेक्शन पर 25 रुपये प्रति बार चार्ज लिया जाएगा।

फेडरल बैंक के एटीएम पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

इनवर्ड चेक रिटर्न चार्ज

ग्रामीण क्षेत्र और सीनियर सिटीजन के लिए 400 रुपये प्रति बार,

अन्य ग्राहकों के लिए 500 रुपये प्रति बार चार्ज निर्धारित किया गया है।

लॉकर किराया

ग्रामीण और अर्ध-शहरी ब्रांच

छोटा लॉकर: 2,000 रुपये सालाना किराया

मध्यम: 3,300 रुपये किराया

बड़ा: 5,500 रुपये किराया

शहरी और मेट्रो शाखाएं

छोटा लॉकर: 2,950 रुपये से 5,000 रुपये किराया

मध्यम: 3,950 रुपये से 6,800 रुपये

बड़ा: 7,400 रुपये से 12,800 रुपये तक किराया

खाता बंद करने का चार्ज

6 महीने के भीतर बंद करने पर 100 रुपये

6-12 महीने के बीच बंद करने पर: ग्रामीण या वरिष्ठ नागरिक अकाउंट पर 100 रुपये, अन्य अकाउंट पर 300 रुपये। साथ ही पहली जमा के 14 दिनों के अंदर खाता बंद करने पर कोई चार्ज नहीं होगा।

Gold Rate Today: आज 2,000 रुपये महंगा हुआ सोना, जानिये मंगलवार 6 मई का गोल्ड रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।