ई-कॉमर्स वेबसाइटों और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर त्योहारी बिक्री शुरू हो चुकी है। आज 26 सितंबर को नवरात्रि के साथ इसकी शुरुआत हो गई है और ये सेल नवरात्रि और फिर दिवाली तक रहेगी। Amazon India's Great Indian Festival और Flipkart's the Big Billion Days 23 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। इस त्योहारी सीजन में Reliance Digital ने 22 सितंबर से शुरू होने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स फेस्टिवल की घोषणा की है। अधिकांश ऑफर आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, सिटी बैंक, एसबीआई कार्ड पर मिल रहे हैं। हालांकि, कुछ क्रेडिट कार्ड ऐसे भी हैं जो आपके शॉपिंग के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए बनाए गए हैं। पैसा बाजार ने ऐसे ही कार्ड की लिस्ट दी है जिनपर कैशबैक और कई खास ऑफर मिल रहे हैं।
