फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 28 जुलाई को कॉर्पोरेट डेट मार्केट डेवलपमेंट फंड (CDMDF) लॉन्च किया। कॉर्पोरेट बॉन्ड मार्केट को बढ़ावा देने के लिए यह फंड लॉन्च किया गया है। डेट मार्केट में दबाव (Stress) के दौरान निर्धारित डेट फंडों के लिए CDMDC बैकस्टॉप फैसिलिटी का काम करेगा। डेट मार्केट में क्राइसिस के दौरान इसका काम इनवेस्टमेंट-ग्रेड कॉर्पोरेट डेट सिक्योरिटीज को खरीदना होगा। इससे कॉर्पोरेट डेट मार्केट्स में म्यूचुअल फंडों और निवेशकों का भरोसा बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही सेकेंडरी मार्केट में कॉर्पोरेट डेट सिक्योरिटी में लिक्विडिटी बढ़ेगी। SBI Fund Management सीडीएमडीएफ के लिए इनवेस्टमेंट मैनेजर का काम करेगा।
