Get App

Financial Planning: 20, 30 और 40 साल जैसे उम्र के हर पड़ाव पर अलग फाइनेंशियल प्लानिंग की जरूरत पड़ती है

आज करियर की शुरुआत में की गई फाइनेंशियल प्लानिंग पूरी जिंदगी के लिए पर्याप्त नहीं होगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि उम्र के हर पड़ाव पर अलग-अलग तरह की फाइनेंशियल प्लानिंग जरूरी है। उम्र के हर पड़ाव पर व्यक्ति की जिम्मेदारी और प्रायरिटी बदल जाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2024 पर 5:14 PM
Financial Planning: 20, 30 और 40 साल जैसे उम्र के हर पड़ाव पर अलग फाइनेंशियल प्लानिंग की जरूरत पड़ती है
उम्र बढ़ने पर व्यक्ति पर परिवार की जिम्मेदारी आ जाती है। बच्चों की पढ़ाई जैसे खर्च भी शुरू हो जाते हैं।

क्या आपने अभी नौकरी शुरू की है? अगर हां तो तो आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग आपके भाई से अलग होगी, जो पिछले 15 साल से नौकरी कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर व्यक्ति को अलग-अलग तरह की फाइनेंशियल प्लानिंग की जरूरत पड़ती है। करियर की शुरुआत में व्यक्ति पर लाइबिलिटी कम होती है। इसलिए उसके पास सेविंग्स और इनवेस्टमेंट के लिए ज्यादा मौका होता है। उम्र बढ़ने पर व्यक्ति पर परिवार की जिम्मेदारी आ जाती है। बच्चों की पढ़ाई जैसे खर्च भी शुरू हो जाते हैं।

फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए व्यक्ति की उम्र को 20 प्लस, 30 प्लस और 40 प्लस साल के अलग-अलग पड़ाव में बांटा जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

20 प्लस साल के व्यक्ति के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग

यह समय फाइनेंस के लिहाज से मजबूत बुनियाद बनाने का होता है। आपको सबसे पहले अपने बजट के हिसाब से खर्च करना सीखना होगा। लंबी अवधि में वित्तीय मामलों में कामयाबी के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें