अगस्त में बढ़ सकता है आपकी जेब पर बोझ, इनकम टैक्स से लेकर होम लोन तक, इन 5 जरूरी चीजों को जानें

RBI की मॉनिटरी पॉलिसी, ITR दाखिल करने में देरी और बैंक एफडी सहित ऐसी कई चीजें हैं, जिनमें 1 अगस्त से बदलाव हो रहा है

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 10:14 PM
यस बैंक ने समय से पहले FD तुड़वाने या उससे पैसा निकालने पर पेनाल्टी बढ़ा दी है

आप चाहे बैंक के एफडी (Fixed Deposits) जमा कर रहे हों, या होम लोन की लेने सोच रहे हैं, या फिर एक आयकर दाता है, आर्थिक पहलू से जुड़ी ऐसी कई जरूरी चीजें हैं, जिनमें 1 अगस्त से बदलाव हो रहा है। ये बदलाव आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं, ऐसे में इन्हें जानना जरूरी हो जाता है।

RBI की तरफ से मॉनिटरी पॉलिसी में सख्ती

देश की खुदरा महंगाई दर जून महीने में 7.1 प्रतिशत थी। इसके साथ ही अप्रैल-जून तिमाही में औसत महंगाई दर 7.3 फीसदी पहुंच गई। अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, महंगाई दर बढ़ने का मतलब है कि RBI अपनी मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की कुछ बैठकों में आक्रामक रुख अपना सकता है।

Societe Generale के इंडिया इकोनॉमिस्ट कुणाल कुंडू ने कहा, "हमें अगस्त में होने वाली बैठक में ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके बढ़ोतरी के साथ रेपो रेट 5.4 फीसदी पर पहुंच जाएगा, जो कोरोना पूर्व-स्तर (5.15 फीसदी) से भी अधिक है।" ब्याज दरों में बढ़ोतरी के साथ ही बैंक अपने होम लोन और रेपो रेट से जुड़े दूसरे लोन प्रोडक्ट की दरें बढ़ा सकते हैं।


देर से इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) जमा करने पर जुर्माना

क्या आपने 31 जुलाई तक अपना आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं किया? अगर नहीं किया है तो फिर देर से रिटर्न दाखिल करने पर जुर्माना भरने के लिए तैयार रहें। ITR रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई था। हालांकि जुर्माने के साथ इसे 31 दिसंबर तक किया जा सकता है। अगर व्यक्ति की सालाना आय 5 लाख रुपये से कम है, तो वह जुर्माने के रूप में 1,000 की राशि देकर आईटीआर भर सकता है। वहीं अगर व्यक्ति की सालाना आय 5 लाख रुपये से अधिक है, तो आपको 5 हजार रुपये जुर्माना देना होगा।

यह भी पढ़ें- Taking Stock : सेंसेक्स-निफ्टी में आज दिखी जोरदार तेजी, जानिए कल कैसी रह सकती है इनकी चाल

BoB में चेक क्लीयरेंस का नया नियम

बैंक ऑफ बड़ौदा ने चेक क्लीयरेंस से जुड़े अपने नियमों में बदलाव कर दिया है। इसके तहत बैंक ने 5 लाख या उससे अधिक के अमाउंट वाले चेक पर पॉजिटिव पे सिस्टम (PPS) लागू किया है। PPS के तहत चेक जारी करने वाले ग्राहक को एसएमएस, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या ATM के जरिए चेक के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी की इलेक्ट्रॉनिक रूप से पुष्टि करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर चेक अपनेआप कैंसल मान लिया जाएगा।

नए सिस्टम का मकसद चेक से जुड़ी धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने का है। बैंक ने बताया कि अगर कोई भी ग्राहक 1 अगस्त 2022 के बाद से PPS पुष्टि के बिना चेक जारी करता है तो उसका चेक क्लियर से मना कर दिया जाएगा और चेक लौटा दिया जाएगा।

Yes Bank ने मैच्योरिटी से पहले FD तुड़वाने पर जुर्माना बढ़ाया

यस बैंक ने समय से पहले फिक्स्ड डिपॉजिट को तुड़वाने या उससे पैसा निकालने पर पेनाल्टी बढ़ा दी है। नई पेनाल्टी इस साल 8 अगस्त से लागू हो जाएगी। बैंक ने बताया कि 181 दिन या उससे कम अवधि की एफडी पर यस बैंक इनवेस्टर्स से अब 0.50 फीसदी पेनाल्टी वसूलेगा, जो पहले 0.25 फीसदी थी। वहीं 182 दिन या उससे ज्यादा अवधि की एफडी के प्रीमैच्योर विदड्राल पर यस बैंक इनवेस्टर्स से अब 0.75 फीसदी पेनाल्टी वसूलेगा, जो पहले 0.50 फीसदी थी।

त्योहारों के इस मौसम में सोच-समझकर खर्च करें

अगस्त महीने में रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस और दूसरे त्योहारों के चलते ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और रिटेल चेन्स की तरफ से इस महीने कई डिस्काउंट ऑफर और सेल लॉन्च होने वाले हैं। आपको त्योहारी सीजन के लिए पहले से एक बजट बनाकर रखना चाहिए और और शॉपिंग पर होने वाले खर्चों पर नजर रखें। जोश में अधिक खर्च होने से बचने के लिए गिफ्ट आइट्म्स की पहले से ही लिस्ट बनाकर रखें। अतिरिक्त छूट और कैशबैक के लिए पार्टनर्स बैंकों के कार्ड का उपयोग करें। अतिरिक्त बचत के लिए रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करें। उन सामानों की खरीदारी से बचें जिनका इस्तेमाल आप तुरंत नहीं कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।