Fixed Deposit पर चाहिए 8% का ब्याज, तो इस बैंक में कराएं FD

Bandhan Bank FD Rate: देश के प्रमुख बैंकों में से एक बंधन बैंक ग्राहकों को Fixed Deposit पर 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 5:14 PM
बंधन बैंक सीनियर सिटीजन को अधिकतम 8 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

Bandhan Bank FD Rate: देश के प्रमुख बैंकों में से एक बंधन बैंक ग्राहकों को Fixed Deposit पर 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि, वह यह मौका कुछ समय यानी लिमिटेड ऑफर के तहत दिया जा रहा है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये या इससे कम की FD पर मिल रही हैं। बंधन बैंक की नई दरें आज 7 नवंबर से लागू हो चुकी है। ये नई दरें नई एफडी और रिन्यू होने वाली एफडी को ही मिलेंगी। बंधन बैंक पूरे बैंकिंग सेक्टर में सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है।

सीनियर सिटीजन को मिल रहा है 8 फीसदी का ब्याज

बधन बैंक की नई बढ़ोतरी के साथ ग्राहकों को 600 दिनों की एफडी पर 7.5% तक का सबसे अधिक ब्याज मिलेगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिक 0.50% यानी 50 बीपीएस का एक्सट्रा ब्याज मिलेगा। यानी, सीनियर सिटीजन को 600 दिनों से अधिक की एफडी पर 8% से ज्यादा का रिटर्न मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 1 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर 0.75% या 75 बीपीएस अधिक ब्याज मिलेगा।


बंधन बैंक की FD पर दरें

बंधन बैंक ग्राहकों को Fixed Deposit पर 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बंधन बैंक ग्राहकों को Fixed Deposit पर 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

8% ब्याज दर के साथ बंधन बैंक की स्पेशल FD योजना

बंधन बैंक के मौजूदा ग्राहक भी रिटेल इंटरनेट बैंकिंग या एम बंधन मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने घरों या ऑफिस से अपनी सहुलियत के मुताबिक एफडी की बुकिंग या निवेश का फायदा उठ सकते हैं। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से ग्राहक बिना किसी परेशानी के तुरंत FD बुक कर सकते हैं।

बंधन बैंक ने दर्ज किया प्रॉफिट 

प्राइवेट सेक्टर बैंक बंधन बैंक ने पिछले महीने खराब लोन में गिरावट के कारण सितंबर 2022 में समाप्त तिमाही में 209.30 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

एनालिस्ट्स ने कहा, फाइनेंशियल को छोड़ NIFTY 50 की दूसरी कंपनियों की अर्निंग अपग्रेड की संभावना बहुत कम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।