Bandhan Bank FD Rate: देश के प्रमुख बैंकों में से एक बंधन बैंक ग्राहकों को Fixed Deposit पर 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि, वह यह मौका कुछ समय यानी लिमिटेड ऑफर के तहत दिया जा रहा है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये या इससे कम की FD पर मिल रही हैं। बंधन बैंक की नई दरें आज 7 नवंबर से लागू हो चुकी है। ये नई दरें नई एफडी और रिन्यू होने वाली एफडी को ही मिलेंगी। बंधन बैंक पूरे बैंकिंग सेक्टर में सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है।
