FD में एक लाख का निवेश हो जाएगा 1.24 लाख रुपये, चेक करें 11 सरकारी बैंकों के एफडी रेट्स

FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक के फाइनेंशियल ईयर 2022 के आंकड़ों के अनुसार निवेशक अपना पैसा पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर बैंकों में जमा करना पसंद करते हैं। आंकड़ों के अनुसार बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों में एफडी निवेश कुल बैंक जमा का 76 प्रतिशत है

अपडेटेड Oct 25, 2023 पर 3:23 PM
यहां देश के टॉप 11 बैंकों की 3 साल की FD पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं।

FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक के फाइनेंशियल ईयर 2022 के आंकड़ों के अनुसार निवेशक अपना पैसा पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर बैंकों में जमा करना पसंद करते हैं। आंकड़ों के अनुसार बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों में एफडी निवेश कुल बैंक जमा का 76 प्रतिशत है। ऐसा तब है जब छोटे प्राइवेट सेक्टर बैंक ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं, उसके बाद भी निवेशक बड़े बैंकों को निवेश के लिए ज्यादा पसंद करते हैं। यहां आपको देश के टॉप 11 बैंकों की 3 साल की FD पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा तीन साल की एफडी पर 7.25 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। पब्लिक सेक्टर बैंक में यह बैंक बेस्ट ब्याज दे रहा है। यहां निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम तीन साल में बढ़कर 1.24 लाख रुपये हो जाएगी।


पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक तीन साल की एफडी पर 7 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम तीन साल में बढ़कर 1.23 लाख रुपये हो जाएगी।

केनरा बैंक

केनरा बैंक तीन साल की एफडी पर 6.8 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।यहां निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम तीन साल में बढ़कर 1.22 लाख रुपये हो जाएगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

भारतीय स्टेट बैंक (SBI), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI), बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) तीन साल की एफडी पर 6.5 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहे हैं। यहां निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम तीन साल में बढ़कर 1.21 लाख रुपये हो जाएगी।

यूको बैंक

यूको बैंक तीन साल की एफडी पर 6.3 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम तीन साल में बढ़कर 1.21 लाख रुपये हो जाएगी।

इंडियन बैंक

इंडियन बैंक तीन साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम तीन साल में बढ़कर 1.20 लाख रुपये हो जाएगी।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब एंड सिंध बैंक तीन साल की एफडी पर 6 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहे हैं। यहां निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम तीन साल में बढ़कर 1.20 लाख रुपये हो जाएगी।

डीआईसीजीसी (DICGC)

आरबीआई की सहायक कंपनी डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) 5 लाख रुपये तक की FD पर निवेश की गारंटी देता है।

ये सभी डेटा बैंकबाजार डॉट कॉम से लिया गया है।

(नोट - ये सभी डेटा बैंकबाजार डॉट कॉम से लिया गया है।)

कूटनीतिक संबंधों में व्यावहारिक सोच की भूमिका इंडिया की ग्रोथ में रही है, जानिए समीर अरोड़ा ने ऐसा क्यों कहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।