FD Rates: सीनियर सिटीजन के लिए बेस्ट है 3 साल की एफडी, ये 10 बैंक दे रहे हैं ज्यादा इंटरेस्ट

FD Rates: क्या आप भी एफडी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं? सीनियर सिटीजन को तीन साल की एफडी पर बेस्ट ऑफर बैंक दे रहे हैं। ये एफडी सीनियर सिटीजन को इमरजेंसी फंड बनाने में मदद करती है। एफडी लिक्विडिटी देती है क्योंकि आप इसे जब चाहें बंद कर सकते हैं

अपडेटेड Oct 22, 2024 पर 6:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
FD Rates: क्या आप भी एफडी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं?

FD Rates: क्या आप भी एफडी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं? सीनियर सिटीजन को तीन साल की एफडी पर बेस्ट ऑफर बैंक दे रहे हैं। ये एफडी सीनियर सिटीजन को इमरजेंसी फंड बनाने में मदद करती है। एफडी लिक्विडिटी देती है क्योंकि आप इसे जब चाहें बंद कर सकते हैं और पैसे अपने बैंक अकाउंट में पा सकते हैं। एफडी पर ब्याज टैक्सेबल होता है। अभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक सीनियर सिटीजन को तीन साल की एफडी पर 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं। यहां टॉप 10 बैंकों के तीन साल की एफडी पर मिल रहे इंटरेस्ट के बारे में बता रहे हैं। साथ ही 1,00,000 रुपये तक के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा

सीनियर सिटीजन के लिए तीन साल की एफडी पर ब्याज दर: 7.75%

तीन साल के लिए निवेश किया गया 1 लाख रुपये बढ़कर 1.26 लाख रुपये हो जाएगा।


एक्सिस बैंक

सीनियर सिटीजन के लिए तीन साल की एफडी पर ब्याज दर: 7.60%

तीन साल के लिए निवेश किया गया 1 लाख रुपये बढ़कर 1.25 लाख रुपये हो जाएगा।

एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक

सीनियर सिटीजन के लिए तीन साल की एफडी पर ब्याज दर: 7.50%

तीन साल के लिए निवेश किया गया 1 लाख रुपये बढ़कर 1.25 लाख रुपये हो जाएगा।

केनरा बैंक

सीनियर सिटीजन के लिए तीन साल की एफडी पर ब्याज दर: 7.30%

तीन साल के लिए निवेश किया गया 1 लाख रुपये बढ़कर 1.24 लाख रुपये हो जाएगा।

भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ इंडिया

सीनियर सिटीजन के लिए तीन साल की एफडी पर ब्याज दर: 7.25%

तीन साल के लिए निवेश किया गया 1 लाख रुपये बढ़कर 1.24 लाख रुपये हो जाएगा।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

सीनियर सिटीजन के लिए तीन साल की एफडी पर ब्याज दर: 7%

तीन साल के लिए निवेश किया गया 1 लाख रुपये बढ़कर 1.23 लाख रुपये हो जाएगा।

इंडियन बैंक

सीनियर सिटीजन के लिए तीन साल की एफडी पर ब्याज दर: 6.75%

तीन साल के लिए निवेश किया गया 1 लाख रुपये बढ़कर 1.22 लाख रुपये हो जाएगा।

दिवाली पर कार लेने का है प्लान! ये 7 बैंक दे रहे हैं बेस्ट ऑफर, चेक करें ऑफर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।