FD Rates: क्या आप भी एफडी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं? सीनियर सिटीजन को तीन साल की एफडी पर बेस्ट ऑफर बैंक दे रहे हैं। ये एफडी सीनियर सिटीजन को इमरजेंसी फंड बनाने में मदद करती है। एफडी लिक्विडिटी देती है क्योंकि आप इसे जब चाहें बंद कर सकते हैं और पैसे अपने बैंक अकाउंट में पा सकते हैं। एफडी पर ब्याज टैक्सेबल होता है। अभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक सीनियर सिटीजन को तीन साल की एफडी पर 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं। यहां टॉप 10 बैंकों के तीन साल की एफडी पर मिल रहे इंटरेस्ट के बारे में बता रहे हैं। साथ ही 1,00,000 रुपये तक के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा।
