FD Rates: साल 2025 में कहां मिल रहा है एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज, जानिये इंटरेस्ट रेट

FD Rates: बैंक इस समय अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में लगातार बदलाव कर रहे हैं। ऐसे में जमा करने वालों के लिए यह जरूरी हो गया है कि वे अलग-अलग बैंकों की FD दरों को जाने और तुलना करें कि किस बैंक में उन्हें सबसे अच्छा रिटर्न मिल सकता है

अपडेटेड Nov 28, 2025 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
FD Rates: बैंक इस समय अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में लगातार बदलाव कर रहे हैं।

FD Rates: बैंक इस समय अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में लगातार बदलाव कर रहे हैं। ऐसे में जमा करने वालों के लिए यह जरूरी हो गया है कि वे अलग-अलग बैंकों की FD दरों को जाने और तुलना करें कि किस बैंक में उन्हें सबसे अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

बैंकों की FD ब्याज दरें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया


SBI में आम ग्राहकों के लिए 3.05% से 6.60% तक की ब्याज दर मिल रही है। सीनियर सिटीजन को लगभग 0.50% ज्यादा मिलता है, यानी करीब 7.10% तक। एक साल की FD पर आम ग्राहकों को 6.25% और सीनियर्स को 6.75% ब्याज मिलता है।

पंजाब नेशनल बैंक

PNB में आम जनता के लिए 3.00% से 6.60% और सीनियर सिटीजन के लिए 6.90% तक की ब्याज दर है। एक साल की FD पर यहां भी 6.25% (आम) और 6.75% (सीनियर) मिलता है।

HDFC Bank

HDFC Bank में FD दरें 2.75% से 6.60% तक हैं। सीनियर सिटीजन को लगभग 7.10% तक ब्याज मिलता है। एक साल वाली FD पर 6.25% और 6.75% का रिटर्न है।

ICICI Bank

ICICI में आम ग्राहकों के लिए 2.75%–6.60% और सीनियर सिटीजन के लिए 3.25%–7.10% तक की दरें हैं। एक साल से कम पीरियड वाले FD पर 6.25% और 6.75% मिल रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा

यह बैंक 3.50% से 6.60% (आम) और 4.00% से 7.10% (सीनियर) ब्याज देता है। एक साल की FD पर 6.25% और 6.75% मिलता है।

कोटक महिंद्रा बैंक

यहां भी FD दरें 2.75% से 6.70% तक हैं। सीनियर सिटीजन को 7.10% तक मिल सकता है। एक साल की जमा योजना पर 6.25% और 6.75% दिया जा रहा है।

एक्सिस बैंक

Axis Bank में FD पर 3.00% से 6.60% (आम) और 7.10% तक (सीनियर) ब्याज मिलता है। 1 साल वाली FD पर 6.25%/6.75% का रेट है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक

2025 में सबसे अधिक ब्याज छोटे फाइनेंस बैंक दे रहे हैं। ये बड़े बैंकों की तुलना में 150–200 बेसिस पॉइंट ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक - 1001 दिनों वाली FD पर 8.60% तक, सीनियर को 9.10%

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक - 30–36 महीने पर करीब 8.40%

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक - 2–3 साल की FD पर 8.25%

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक - मीडियम टर्म FD पर 8.20%

सीनियर सिटीजन्स के लिए यह दरें कई बार 9% के करीब पहुंच जाती हैं। जो बाजार में इस समय सबसे आकर्षक मानी जा रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।