त्योहारी सीजन से पहले ज्यादातर बैंकों ने FD पर बढ़ाया ब्याज, जानें ग्राहकों को कहां होगा ज्यादा फायदा

त्योहारी सीजन से पहले भारत में कई बैंकों ने लोन की डिमांड को पूरा करने के लिए अपनी FD की दरों को बढ़ा दिया है। पिछली तीन बैठकों में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंकों ने FD की दरें बढ़ा दी हैं

अपडेटेड Aug 17, 2022 पर 5:13 PM
इन बैंकों ने त्योहारों से पहले बढ़ाया FD पर ब्याज।

त्योहारी सीजन से पहले भारत में कई बैंकों ने लोन की डिमांड को पूरा करने के लिए अपनी FD की दरों को बढ़ा दिया है। पिछली तीन बैठकों में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंकों ने FD की दरें बढ़ा दी हैं। आरबीआई ने रेपो रेट में 140 बेसिस पॉइंट्स (बीपीएस) की बढ़ोतरी कर दी है।

SBI

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कुछ निश्चित समय की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। SBI की FD की नई दरें पिछले सप्ताह से लागू हो चुकी हैं। SBI की नई ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी। बैंक 6.10 प्रतिशत ब्याज दर पर एफडी ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को FD पर 6.60 फीसदी में मिलेगी।\


BOB

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 444 दिनों के लिए एफडी पर 5.75 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करते हुए तिरंगा जमा योजना शुरू की। योजना के तहत 555 दिनों के लिए जमा पर ब्याज दर 6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। यह योजना 2 करोड़ रुपये से कम जमा के लिए है। इसमें आप 31 दिसंबर तक FD करा सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को इसमें 0.5 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा।

केनरा बैंक

एक अन्य सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक केनरा बैंक 666 दिनों के लिए FD पर 6 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 1,111 दिनों के लिए जमा पर 5.75 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है।

इन बैंकों ने भी बढ़ाया FD पर ब्याज

कई प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने FD पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। देश के सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी 5 साल से एक दिन से लेकर 10 साल तक की जमा राशि पर 5.75 फीसदी ब्याज दर दे रहा है। आईसीआईसीआई बैंक भी इसी अवधि में 5.75 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। एक्सिस बैंक 17-18 महीने के लिए जमा पर 6.05 फीसदी ब्याज दे रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसे अन्य बैंकों ने भी अपनी एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

Daily Voice: इकोनॉमी तेजी के मूड में, बाजार में किसी भी पुलबैक को खरीदारी के मौके के तौर पर भुनाएं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।