मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण फ्लाइट कैंसिल? जानिए एयर इंडिया, इंडिगो, कतर, Etihad और Qatar से रिफंड कैसे लें

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष का असर अब हवाई यात्रा पर भी दिखने लगा है। दुबई, अबू धाबी, दोहा और मनामा जैसे शहरों के लिए कई उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं। ऐसे में जिन यात्रियों ने Air India, IndiGo, Emirates, Etihad Airways या Qatar Airways से टिकट बुक की थी, वे अब रिफंड या री-शेड्यूलिंग को लेकर परेशान हैं

अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 4:41 PM
Story continues below Advertisement
दुबई, अबू धाबी, दोहा और मनामा जैसे शहरों के लिए कई उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं।

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष का असर अब हवाई यात्रा पर भी दिखने लगा है। दुबई, अबू धाबी, दोहा और मनामा जैसे शहरों के लिए कई उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं। ऐसे में जिन यात्रियों ने Air India, IndiGo, Emirates, Etihad Airways या Qatar Airways से टिकट बुक की थी, वे अब रिफंड या री-शेड्यूलिंग को लेकर परेशान हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि वह मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस की स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं, कुछ एयरपोर्ट पर सीमित रूप से उड़ानें फिर शुरू की जा रही हैं। दुबई एयरपोर्ट ने बताया है कि कुछ चुनिंदा फ्लाइट्स दोबारा ऑपरेट की जा रही हैं, लेकिन स्थिति अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं है।

Etihad Airways

अबू धाबी से आने-जाने वाली कई उड़ानें 4 मार्च दोपहर 2 बजे (UAE समय) तक स्थगित हैं। 7 मार्च तक की यात्रा वाले यात्री वेबसाइट पर जाकर या ट्रैवल एजेंट के माध्यम से रिफंड मांग सकते हैं।


एयर इंडिया (Air India)

28 फरवरी 2026 तक बुकिंग कराने वाले और 5 मार्च तक यात्रा की योजना रखने वाले यात्री बिना अतिरिक्त शुल्क के फ्लाइट बदल सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं। रिफंड के लिए Air India की आधिकारिक वेबसाइट पर Manage Booking सेक्शन में आवेदन करना होगा।

इंडिगो (IndiGo)

IndiGo ने 7 मार्च 2026 तक मिडिल ईस्ट रूट्स पर पूरी लचीलापन देने की घोषणा की है। 28 फरवरी तक की बुकिंग वाले यात्री बिना पेनल्टी के टिकट बदल या रिफंड ले सकते हैं। इसके लिए Plan B लिंक पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

एमिरेट्स (Emirates)

5 मार्च तक की यात्रा वाले यात्री अपनी फ्लाइट री-शेड्यूल कर सकते हैं या रिफंड ले सकते हैं। कंपनी ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर जांचने की सलाह दी है।

कतर एयरवेज (Qatar Airways)

28 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच की यात्रा वाले यात्री 14 दिन तक तारीख बदल सकते हैं या टिकट की बची राशि का रिफंड ले सकते हैं।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

स्थिति तेजी से बदल रही है। इसलिए एयरपोर्ट जाने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट जरूर देखें। रिफंड या री-शेड्यूलिंग के लिए जल्द आवेदन करें, ताकि आखिरी समय में परेशानी न हो। अगर आप दुबई में फंसे हैं और भारत लौटना चाहते हैं, तो कुछ ट्रैवल कंपनियां विशेष व्यवस्था कर रही हैं। हालांकि सीटें सीमित हैं और शुल्क लागू होगा।

Stock Market Holiday: आज की तरह कल बुधवार 4 मार्च को बंद होगा शेयर मार्केट? क्या होली की मिलेगी 2 दिन छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।