Get App

बाजार में सीमित दायरे में हुआ कारोबार, शॉर्ट टर्म में मुनाफे के लिए दिग्गजों ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

BPCL के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 339 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। BPCL के शेयर में 355/360 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 339 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2024 पर 5:01 PM
बाजार में सीमित दायरे में हुआ कारोबार, शॉर्ट टर्म में मुनाफे के लिए दिग्गजों ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव
Flair Writing पर मिडकैप सेगमेंट से SMIFS के शरद अवस्थी ने 295 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

पिछले हफ्ते शुक्रवार की जोरदार तेजी के बाद आज बाजार कंसोलिडेशन के मूड में नजर आया। निफ्टी में 100 प्वाइंट के दायरे में कारोबार देखने को मिला। लेकिन बैंक निफ्टी में दबाव बढ़ा। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में अच्छी तेजी नजर आई। बाजार में आज सरकारी बैंकों का जलवा दिखाई दिया। निफ्टी PSU BANK INDEX करीब डेढ़ परसेंट चढ़ा। बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक 2% से ज्यादा ऊपर दिखाई दिये। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्रॉम्पटन, बीपीसीएल, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और फ्लेयर राइटिंग के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Crompton

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि क्रॉम्प्टन के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 460 के स्ट्राइक वाली कॉल 5.80 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 9-12-15 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 2.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Axis Securities के राजेश पालवीय का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः BPCL Future

Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से बीपीसीएल के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 355-360 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 339 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 344 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें