UPI Circle: आपका UPI अकाउंट दोस्त-रिश्तेदार इस्तेमाल कर सकें, ऐसे करें UPI Circle से सेटअप

UPI Circle: आजकल UPI पेमेंट्स हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन क्या हो अगर आपके बुजुर्ग माता-पिता या छोटे बच्चे बिना बैंक अकाउंट के भी आपके पैसे से शॉपिंग कर सकें? NPCI का नया UPI Circle फीचर इसमें आपकी मदद करता है।

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 8:49 PM
Story continues below Advertisement

भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय तरीका बन चुका है UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस)। 2016 में लॉन्च होने के बाद से इसमें कई नए फीचर्स जुड़े हैं, और अब इसमें एक बेहद दिलचस्प सुविधा आई है UPI Circle। यह फीचर लोगों को अपने बैंक अकाउंट से दूसरों को पेमेंट करने की अनुमति देता है।

दरअसल, UPI Circle में प्राइमरी यूजर यानी वह व्यक्ति जिसके पास बैंक और UPI अकाउंट है, एक सर्किल बना सकता है। इस सर्किल में वह अपने दोस्तों, परिवार या भरोसेमंद लोगों को जोड़ सकता है। इसके बाद वे लोग सीधे उसके अकाउंट से UPI पेमेंट कर पाएंगे। यानी अगर आपके माता-पिता या बच्चे को किसी दुकान पर पेमेंट करना है, तो वे आपके अकाउंट से ही ट्रांजैक्शन कर सकते हैं, बिना अलग से बैंक डिटेल्स डालने के।

यह सुविधा फिलहाल Paytm, Google Pay और PhonePe जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। पहले यह फीचर केवल BHIM ऐप तक सीमित था, लेकिन अब इसे इंटरऑपरेबल बना दिया गया है। इसका मतलब है कि प्राइमरी और सेकेंडरी यूजर अलग-अलग ऐप्स पर भी इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा फायदा किसे?

- बुजुर्ग माता-पिता: UPI सीखने की जरूरत नहीं है बस QR स्कैन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- छोटे बच्चे: बच्चों की पॉकेट मनी कंट्रोल में रहेगी और ओवरस्पेंडिंग रुकेगी।

- घरेलू सहायक/ड्राइवर: साप्ताहिक खर्च आसान हो जाएगा।

- फ्रीलांसर/स्टूडेंट्स: बिना बैंक अकाउंट के डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।

यह फीचर परिवारों और दोस्तों के बीच भरोसे और सुविधा को और मजबूत करता है। अक्सर देखा जाता है कि बुजुर्गों या बच्चों को डिजिटल पेमेंट करने में मुश्किल होती है। ऐसे में अगर उन्हें सर्किल में जोड़ दिया जाए, तो वे आसानी से पेमेंट कर सकते हैं और आर्थिक स्वतंत्रता महसूस करते हैं। वहीं, प्राइमरी यूजर को भी यह भरोसा रहता है कि उनके करीबी लोग सुरक्षित तरीके से उनके अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि UPI Circle डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा फैमिली-फ्रेंडली और यूजर-सेंट्रिक बना देगा। हालांकि, इसके साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। प्राइमरी यूजर को ध्यान रखना होगा कि वह केवल भरोसेमंद लोगों को ही सर्किल में शामिल करे, ताकि किसी तरह की गलत ट्रांजैक्शन या धोखाधड़ी से बचा जा सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।